Share

रुद्रपुर। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई युवती को रुद्रपुर में देर शाम रौंदने की कोशिश हुई। गंभीर मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपित गिरफ्त में नहीं आ सके। ऐसे में पीडिता का पूरा परिवार सहमा है। सरेशाम हुई वारदात से हर कोई सकते मेें है।
वर्ष 2019 में ट्रांजिट कैंप निवासी कौशल गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। छह दिसंबर 2019 को पुलिस ने कौशल को गिरफ्तार कर लिया। तब से वह हल्द्वानी जेल में बंद है। इस बीच पीडिघ्ता के गर्भवती होने की बात सामने आई। मामले की सुनवाई 27 फरवरी को थी।
शाम को पीडिघ्ता बाजार से घर जा रही थी। दुर्गा मंदिर गली में आरोपित कौशल गुप्ता के भाई राहुल और उसके जीजा सोनू ने बाइक से उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे पीडिघ्ता घायल हो गई। इसके बाद दोनों मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडिघ्ता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को जीजा-साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआइ भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *