Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद मंगलवार को पूरे मंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जहां-जहां धरना प्रदर्शन चल रहा है वहां और सतर्कता बढ़ा दी गयी है। इसी के तहत मंगलवार को शहर में पुलिस फोर्स में फ्लैग मार्च के साथ दंगा नियंत्रण का रिहर्सल भी किया। सड़क पर अचानक इतना फोर्स देखकर आम लोग भी सहमे नजर आये। फिलहाल पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांति पूर्ण है और जो भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सीओ सिविल लाइन दीपक भूकर ने बताया कि मंगलवार को फोर्स के साथ शहर में फुल फ्लैग मार्च किया गया है। साथ ही दंगा नियंत्रण की रिहर्सल की ड्रिल भी करवाई है। जिसमें उग्र भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाए। कैसे अलग-अलग टीम बनाकर मौके पर स्थिति काबू में की जाए। इसका अभ्यास पुलिस टीम को कराया गया है। फिलहाल शहर में हालात सामान्य हैं।
यहां बता दें कि सीएए के विरोध को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जनपद में पहले से ही होली और बोर्ड परीक्षा को लेकर धारा 144 लागू है। वहीँ ईदगाह मैदान में और सतर्कता बढ़ा दी गयी है। इसके साथ संभल, बिजनौर और रामपुर में भी पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *