Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भीड़ से खचाखच भरे अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम से नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित किया। भारत के सबसे बड़े स्टेडियम से ट्रंप ने पाकिस्तान और सीमापार आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया।
आतंकवाद पर ट्रंप ने कहा कि हमारा प्रशासन आतंक के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहा है, पाकिस्तान पर भी हमने दबाव बनाया है। पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना ही होगा, हर देश को अपने सुरक्षित करने का अधिकार है। पाकिस्तान का जिक्र आते ही स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
हमारे नागरिकों की सुरक्षा पर खतरा बनने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारा देश इस्लामिक आतंकवाद का शिकार रहा है, इसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
ट्रंप ने आगे कहा कि हमारे पाकिस्तान से अच्छे संबंध हैं। हमें लग रहा है कि पाकिस्तान कुछ कदम उठा रहा है। ये पूरे दक्षिण एशिया के लिए जरूरी है। भारत को इसमें अहम योगदान निभाना है।
उन्होंने कहा कि कट्टर आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। हमने आईएसआईएस दरिंदे बगदादी को मार गिराया। हम पाकिस्तान के साथ मिलकर सीमापार आतंकवाद को रोकने की कोशिश करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत सबसे ज्यादा अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करता है। आज जिस देश के साथ भारत का सबसे व्यापक अनुसंधान और विकास साझेदारी पार्टनरशिप है- वो अमेरिका है।
पीएम मोदी ने कहा, भारत ने सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बनाया है। हर क्षेत्र में हमारी दोस्ती का दायरा बढ़ रहा है। नई चुनौतियां बदलाव की नींव रख रही हैं। दशक की शुरुआत में ट्रंप का भारत आना सम्मान की बात। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है। आतंकवाद को हराने में हम साथ हैं। दोनों देशों का डिजिटल सहयोग बढ़ेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *