सांस्कृतिक कार्यक्रम सप्ताह के तहत बीएड की बबीता और किरन बनीं विजेता

198
Share

रुड़की। सांस्कृतिक कार्यक्रम सप्ताह के तहत केएलडीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के समूह वर्ग में बबीता और किरन विजेता रहीं। प्रतिभागियों ने लोक नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
केएलडीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को एकल व समूह वर्ग में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बीएड व बीएससी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। लोक नृत्य के जरिए प्रतिभागियों ने मंत्र-मुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां दी। दर्शकों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को खूब सराहा। एकल नृत्य प्रतियोगिता में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की बबीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बीएससी की आकांक्षा चैधरी द्वितीय और दीपक कुमार व श्वेता ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की बबीता व किरन प्रथम स्थान पर रहीं। परिणामों की घोषणा प्राचार्य डा. यशोदा मित्तल ने की। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के संतुलित विकास के लिए पाठ्य क्रियाकलापों के साथ ही पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप भी अनिवार्य हैं। निर्णायक मंडल में डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. मंजुल धीमान व डॉ. मिथलेश शामिल रही। जबकि प्रतियोगिता का संचालन कार्यक्रम संयोजिका डॉ. किरन भारती ने किया।

LEAVE A REPLY