Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर में जुमे की नमाज शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जामा मस्जिद में नायब इमाम मुफ्ती सैय्यद फहाद अली ने अदा कराई। हालांकि सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
जामा मस्जिद में आगे बैठने की चाहत में सुबह ग्यारह बजे से ही लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया। नमाज के समय तक मस्जिद पूरी तरह भर गई। इसी दौरान शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद एवं नायब इमाम पहुंच गए। नायब इमाम ने पहले खुतबा और फिर नमाज अदा कराई। बाद में कौम और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ कराई। हालांकि इस बार बाजार कम लगा। ठेले और फड़ वाले भी कम ही पहुंचे।
दूसरी ओर गुलाब मस्जिद, एक रात वाली मस्जिद, एक गुंबद वाली मस्जिद आदि सहित लगभग सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांति पूर्वक संपन्न हो हुई। उधर जामा मस्जिद पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *