डीएम ने की शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील

243
Share

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरूओं व गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक करते हुए सभी से अपील कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। भावनाएं भड़काने वाले और लोगों को उकसा कर धरना करवाने वालों पर निगाह रखी जा रही है। किसी ने सौहार्द बिगाड़ा या कानून व्यवस्था में किसी तरह की समस्या हुई तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में शहर इमाम हकीम सैय्यद मासूम अली समेत शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसएसपी अमित पाठक व अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY