Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली/देहरादून। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भीषण बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई इलाकों में सड़कें बंद जिससे पर्यटक जहां तहां फंस गए हैं। उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते केदारनगरी के सभी निर्माण कार्य रुक गए हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर भारत में कोहरा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। दिल्ली से होकर आने जाने वाली नार्दर्न रेलवे रिजन की 18 ट्रेंने कोहरे की वजह से देर से चल रही हैं।
कश्मीर घाटी में बुधवार को भी लगातार चैथे दिन बर्फबारी हुई जिसकी वजह से हवाई यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों में मामूली जबकि घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों और जम्मू, लद्दाख में भारी बर्फबारी हुई। यह बर्फबारी मंगलवार देर रात शुरू हुई थी। बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी पर बर्फ जम गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *