Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर रहा। नमाज के बाद प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए जामा मस्जिद और उसके आसपास क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात रही। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की गई। शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अंदा होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
नागरिकता सुरक्षा कानून पास होने के बाद से सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कई संगठन सीएए के समर्थन में भी यात्राएं निकाल रहे हैं। मुरादाबाद में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद चैराहे पर सीएए और एनआरसी के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस बाद इनके विरोधी और समर्थकों के बीच टकराव की आशंका जताई गई थी। इसलिए डीजीपी ओपी सिंह ने सभी कप्तानों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के आदेश दिए थे। इसी आदेश के क्रम में शुक्रवार को जामा मस्जिद चैराहा, फैजगंज, इंदिरा चैक, जीआईसी चैराहा, गलशहीद चैक, भूड़ा का चैराहा, मंडी चैक, नीम का प्याऊ, ईदगाह चैराहा, इंपीरियल तिराहा, संभल चैराहा डबल फाटक, दस सराय चैकी, रेलवे स्टेशन, पीली कोठी, फव्वारा तिराहा, हरथला समेत सभी प्रमुख स्थानों पर सुबह से फोर्स तैनात कर दी गई।
जामा मस्जिद चैराहा और इंदिरा चैक, गलशहीद चैराहे पर आरएएफ के जवान भी लगाए गए। पूर्व में तैयार की गई जोन और सेक्टर व्यवस्था भी शुक्रवार को प्रभावी रही। इस दौरान एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र और एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर मुगलपुरा थाना क्षेत्र में भ्रमण करके पल-पल की जानकारी लेते रहे। सीओ कोतवाली राजेश कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट लालता प्रसाद शाक्य भी जामा मस्जिद चैराहे पर फोर्स को निर्देश देते दिखे। इस दौरान ड्रोन से निगरानी की गई। दंगा नियंत्रण वाहन के साथ क्यूआरटी भी तैनात रही।
वहीं शुक्रवार को चैकी दस सराय के पास एक मस्जिद पर सिविल डिफेंस के वार्डन हबीब फुरकान अहमद अमित भटनागर पंकज गुप्ता राशिद हुसैन सरदार अमर कृष्णा दीप आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *