Share

एजेंसीं न्यूज
अयोध्या। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को राम नगरी अयोध्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस निगरानी में समर्थकों ने जीआईसी से नरेंद्रालय तक निकाला पैदल मार्च निकाला। कानून को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं, गोंडा व अंबेडकरनगर में भी लोगों ने सीएए के सर्मथन में नारे लगाकर पैदल मार्च निकाला है।
अयोध्घ्या में 111 मीटर लंबा तिरंगा लिए विभिन्न संगठन भी इस पैदल मार्च में शामिल हुए। मार्च में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद सभी जनसभा में शामिल रहे। वहीं, वक्ताओं के निशाने पर विपक्ष रहा। ड्रोन कैमरे से पूरी यात्रा पर नजर रखी गई। इस दौरान जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने खुद कमान संभाली। भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। पैदल मार्च के चलते रूट डायवर्जन लागू रहा। पैदल मार्च में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा के साथ लगभग 20 समाजिक संगठन रहे शामिल।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *