Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है जबकि मैदानी इलाकों में बारिश और ओले मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। यही नहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। इस बीच दिल्घ्ली एनसीआर के इलाकों में बुधवार को झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मुख्तलिफ इलाकों में गरज चमक के साथ आगे भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर घाटी ने एकबार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। राज्य में सोमवार से शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड, पहलगाम, कोकरनाग और जम्मू संभाग के बनिहाल, किश्तवाड़, पत्नीटॉप, सनासर, पंचैरी, बटोत, भद्रवाह और माता वैष्णो देवी के भवन पर बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा कठुआ के बनी और बसोहली में छह इंच से एक फीट बर्फबारी दर्ज की गई है। श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण फिर बंद हो गया है, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। जवाहर टनल क्षेत्र में लगभग आठ इंच बर्फ जमा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *