जियो की वाई फाई कॉलिंग हुई लॉन्च, फ्री में कर सकेंगे ढेर सारी बातें

270
Share

एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं के लिए वॉइस ओवर वाई-फाई कॉलिंग सर्विस को देश के सभी सर्कल्स में लॉन्च कर दिया है। अब जियो के ग्राहक इस सेवा के तहत वाई-फाई नेटवर्क की मदद से मुफ्त में कॉलिंग कर पाएंगे। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इस सर्विस को दिल्ली-एनसीआर और चेन्नई सर्कल में पेश किया था, लेकिन 16 जनवरी तक इसे पूरे देश में शुरू कर दिया जाएगा। 150 से ज्यादा स्मार्टफोन जियो की इस सेवा को सपोर्ट करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो से पहले एयरटेल ने वीओ वाई-फाई कॉलिंग को टेलीकॉम बाजार में पेश किया था।
वॉयस ओवर वाई-फाई या वाई-फाई के जरिए काम करता है। इसके वॉयस ओवर आईपी भी कहा जाता है। वीओ वाई फाई के जरिए आप होम वाई-फाई, पब्लिक वाई-फाई और वाई-फाई हॉटस्पॉट की मदद से कॉलिंग कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपके मोबाइल में नेटवर्क नहीं है तो आप किसी वाई-फाई या किसी से हॉटस्पॉट लेकर फोन पर आराम से बात कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा रोमिंग में होता है, क्योंकि आप किसी भी वाई-फाई के जरिए फ्री में बातें कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY