Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में पुतला फूंकने की कोशिश में बुधवार को कांग्रेस नेता सगीर सईद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कांग्रेसी नेता से पुतला छीन लिया और उसको हिरासत में ले लिया। गलशहीद में कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया है। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
कांग्रेस नेता सगीर सईद ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध करने का ऐलान किया। ऐलान की खबर से पुलिस प्रशासन पहले से ही चैकस हो गया। पुलिस फोर्स तुरंत कांग्रेसी नेता के संभली गेट स्थित घर के आसपास मुस्तैद हो गई। इसके बाद भी कांग्रेस नेता ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रतीक स्वरूप पुतले को जलाना चाहा। इससे पहले पुलिस ने कांग्रेस नेता को घेर लिया। पुलिस ने नेता के हाथ से पुतला छीन लिया और उसे गिरफ्तार कर गलशहीद थाने ले गई। अफरातफरी के बीच क्षेत्र में दुकानें बंद हो गई। गलशहीद पुलिस ने पुतला जलाने में संयुक्त प्रांत विशेष शक्ति अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया है। हालांकि बाद में पुलिस ने कांग्रेसी नेता को जमानत पर रिहा कर दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *