Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। तापमान में कमी आने के बावजूद भी डेंगू का डंक का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे है। मंगलवार को करूला की एक और महिला को डेंगू के चलते जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
करूला के छप्पर वाली मस्जिद निवासी 55 वर्षीय महिला नाजिया को रविवार को बुखार आया था। इसके साथ ही शरीर पर दाने उभर आये थे। मोहल्ले के चिकित्सक को दिखाया मगर सोमवार को कोई फायदा नहीं हुआ तो रिपोर्ट कराई गई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार सुबह महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया जहां महिला को जनरल वार्ड में भर्ती कर लिया गया। महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *