Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। डेंगू का कहर लगातार कोहराम मचाये हुए है मगर इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग कुम्भकर्णी नींद सोया हुआ है। डेंगू के लगातार मामले सामने आ रहे हैं फिर भी फाॅगिंग और कीटनाशक के छिड़काव का कुछ पता नहीं है। मच्छरो से निजात पाने के लिए लोग अपने स्तर से मच्छर मारने के उपायों को प्रयोग कर रहे है। इस बार मच्छरो को मारने वाले क्वाइल आदि की बिक्री पिछले साल की तुलना में अधिक है। हर किसी को डेंगू मलेरिया होने का डर सताये रहता हैै। इस वजह से लोग शाम होते ही क्वाइल का प्रयोग शुरू कर देते है। परन्तु नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग द्वारा न तो फाॅगिंग कराई जा रही है और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। यही वजह है कि नवम्बर का एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी डेंगू के डंक का असर कम नहीं हो रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *