Share

हुकूमत एक्सप्रेस
बिजनौर। बिजनौर में पूर्वी गंगनहर में रविवार को कार गिरने से डूबे तीनों युवकों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए। पुलिस के गोताखोर कल से ही लगे थे, लेकिन नहर में पानी पूरी तरह उतरने के बाद ही शव बरामद किए जा सके। अभी कार चालक का पता नहीं लग सका है।
रविवार सुबह करीब पांच बजे देहरादून से पौड़ी जा रही एक कार हरिद्वार-कोटद्वार बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर चंदक हेड क्षेत्र में पूर्वी गंगनहर में गिर गई थी। कार में सवार एक युवक रोहित सकुशल बाहर निकल आया था, जबकि कार चालक केशव और कार में सवार जिला पौड़ी के सतपुली क्षेत्र निवासी सचिन, प्रभात व अजय नहर में डूब गए थे। इनकी दिन भर तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। हरिद्वार से नहर में पानी बंद कराया गया था।
सोमवार सुबह तक पानी पूरी तरह उतर जाने पर पुलिसकर्मी एवं अन्य टीमें नहर में उतरीं। सुबह करीब सात बजे घटनास्थल से करीब 300 मीटर के फासले पर कुंड से प्रभात का शव बरामद हुआ। इसके बाद करीब 8ः30 बजे घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर के फासले पर सचिन और करीब 10 बजे घटनास्थल से सौ मीटर के फासले पर अजय का शव बरामद हो गया।
इसके बाद मंडावली पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। लापता कार चालक केशव की तलाश जारी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *