हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अतिक्रमण को लेकर सख्त एक्शन के मूड में नजर आ रही महानगर पुलिस ने शुक्रवार को भी अतिक्रमणकारियों पर सख्ती की। कटघर एसएचओ ने करूला रोड पर सड़क घेरेे दुकानदारों को वार्निंग देते हुए उनका सामान अंदर कराया। दुकानों के बाहर बेतुके ढंग से खड़े वाहनों के चालको ंको भी फटकार लगाई। जीप में बैठे एसएचओ ने वार्निंग देते हुए कहा कि आईन्दा अगर दुकानो का सामान रोड पर पाया गया तो जब्त कर लिया जायेगा। चैकी दस सराय से लेकर कोहिनूर तिराहा तक रोड से अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस का सख्त रूख देख दुकानदारों नेे खुद ही सड़क पर फैला सामान अंदर कर लिया।











