हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। षीतलहर एवं घने कोहरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी राकेष कुमार सिंह ने संबंधित विभागों को समय से पूर्व तैयारियों के संबंध में निर्देषित किया है। जिलाधिकारी ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एवं राष्ट्रीय राजमार्ग सडकों में गड्ढों का मरम्मत कार्य तत्काल कराये जाने तथा साथ ही डिवाइडर की मरम्मत एवं मानक के अनुसार उनका रंगरोपन कार्य पूर्ण करने के निर्देष दिये। विभिन्न प्रकार के सडक की सतह का आंकलन जेबरा क्रासिंग आदि पर पेन्टिंग का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिष्चित किया जाये। अतिसंवेदनषील स्थल जहां पर प्रायः दुघर्टना होती है को सूचीबद्ध कर दुघर्टना अवरोधक रक्षात्मक कार्य पूर्ण करना सुनिष्चित किया जाये। सड़कों एवं मौहल्लों में स्थापित प्रकाष बिन्दु जो खराब एवं क्षतिग्रस्त हैं उन्हें तत्काल ठीक कराने के साथ निर्धारित समयानुसार उनके चालू एवं बंद होने के कार्य सुनिष्चित किया जाने के संबंध में नगर निगम, नगर पंचायत एवं विद्युत विभाग को निर्देषित किया है। जिलाधिकारी ने यातायात पुलिस एवं उ0प्र0 सडक परिवहन निगम को समस्त वाहनों पर नारंगी रंग का चेतावनी स्टीकरण (रेडीयम) लगवाना सुनिष्चित करने को कहा है, जिससे कि वाहनों के मध्य उचित दूरी बनी रहे तथा दुघर्टनाओं को न्यून किया जा सके। जिलाधिकारी ने नगर निगम /उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग को षासन के सहयोग से महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने कीव्यवस्था सुनिष्चित किये जाने के निर्देष देते हुए ऐसे स्थलों को सूचीबद्ध एवं चिन्हित करने के निर्देष दिये हैं। उन्होंने अलाव जलाने की व्यवस्था प्रतिदिन फोटोग्राफ सहित प्रारुप पर आपदा कार्यालय एवं मोबाइल नम्बर 7500410621 तथा ईमेल पर प्रेषित करने के निर्देष दिये हैं।











