Share

एजेंसीं न्यूज
कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कानपुर मेट्रो परियोजना के सिविल निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। यह मेट्रो आईआईटी कानपुर से स्वरूप नगर स्थित मोतीझील तक जाएगी।
आईआईटी कानपुर के मेन गेट पर भूमि पूजन के बाद योगी ने बटन दबाकर मेट्रो परियोजना की शुरुआत की। कानपुर मेट्रो सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसके शुरू होने के बाद शहर में प्रदूषण का स्तर कम होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हुए। योगी ने कहा कि कानपुर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन दौड़ना शुरू करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को पहले चरण का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि पहले चरण में आईआईटी से कल्याणपुर के बीच मेट्रो ओवर ब्रिज के खंभे बनाने की तैयारी की गई है। परियोजना का व्यवहार्यता अध्ययन रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस ने जून 2015 में किया था । उन्होंने बताया कि अध्ययन में यातायात की समस्या से निपटने के उपाय सुझाए गए जिसकी वजह से कानपुर का विकास बाधित हो रहा है। केधव ने बताया कि मोतीझील तक परियोजना को आने वाले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *