Share

एजेंसीं न्यूज
नोएडा। बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नोएडा के सेक्टर-11 स्थित में मेट्रो अस्पताल पहुंचे। वाड्रा यहां पीठ में दर्द की शिकायत पर रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे। जहां ऑर्थोपेडिक सर्जन पुनीत दिलावरी और उनकी टीम ने रॉबर्ट वाड्रा की जांच की।
जांच के बाद डॉक्टर ने अगले कुछ दिनों तक आराम की सलाह दी है। चेकअप के बाद वाड्रा करीब एक घंटे बाद वापस दिल्ली के लिए निकल गए।
रॉबर्ट वाड्रा का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया है उन्हें एम्स रेफर किया है। अब यह वाड्रा पर ही निर्भर करता है कि वह कितनी जल्दी एम्स पहुंचकर अपना इलाज कराते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी रॉबर्ट वाड्रा को पिछले माह जोड़ों में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुनीत दिलावरी की टीम ने उनका इलाज किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *