Share

एजेंसीं न्यूज
चित्रदुर्ग। कर्नाटक में मिड-डे मील का खाना खाने से 60 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। इन सभी बच्चो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चित्रदुर्ग में एक प्राइमरी स्कूल में यह मामला सामने आया है। यहां छात्रों ने स्कूल में मिड-डे का भोजन करने के बाद पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें, बच्चों को मिड-डे मील का खाना खाने के बाद पेटदर्द होने लगा जिसके बाद उन्होंने टीचरों से इसकी शिकायत की। इसके बाद कुछ बच्चों को उल्टियां भी शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए टीचरों ने सभी 60 स्कूली बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया।
बच्चों के माता-पिता की मांग है कि स्कूल प्रशासन को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। पीड़ितों में से एक के पिता ने कहा, हम गरीब लोग हैं। स्कूल प्रशासन और बच्चों के लिए खाना बनाने वाले रसोइयों को जिम्मेदारी लेनी पड़ती है। ईश्वर की कृपा के कारण बच्चे ठीक हैं…अगर कुछ गलत होगा तो जिम्मेदारी कौन लेगा ? पूरी तरह से 200 बच्चे थे ? शुरू में, यह कहा गया कि भोजन में छिपकली गिर गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *