Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। राष्ट्रपिता के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा पद यात्रा के बहाने स्वच्छता का संदेश दे रही है। पान दरीबा से निकली भाजपा की पद यात्रा कंपनी बाग स्थित गांधी मूर्ति पर समाप्त हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने यात्रा में हिस्सा लिया। नगर विधानसभा क्षेत्र में मुरादाबाद नगर विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में यात्रा शहीद स्थल से रवाना हुई। सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि गांधी जी स्वच्छता को सर्वोपरि मानते थे। उनके आदर्शों को लोग जीवन में उतारें तभी यह पद यात्रा निकाली गई है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। नगर विधायक ने व्यापारियों व अन्य लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा और महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने सदैव लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने को काम किया। इस दौरान भाजपाइयों ने हाथों में झंडे लेकर कैप पहन कर लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। पद यात्रा का गांधी मूर्ति कंपनी बाग में समापन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष देवराज सिंह, राहुल शर्मा, ग्रीस वर्मा, गिरीश भंडूला, वीरपाल सिंह, धर्मेश सैनी, धर्मेंद्र मिश्रा, रजनीकांत जाटव, विपिन गुप्ता, सुधांशु कौशिक, संजय शर्मा, संजय सक्सेना, कमल गुलाटी, सूर्य मोहन शमशेरी, प्रेम प्रजापति, चंदर प्रजापति, नवदीप टंडन, आलोक सैनी, नन्हे चैधरी, पिंकू गुप्ता तिलकधारी, फुरकान हुसैन, बबलू, अभिषेक चैबे, भूदेव सिंह, अहसान फारुकी, प्रदीप सक्सेना मौजूद रहे। महिलाओं ने भी की पद यात्रा में भागीदारी महिलाओं ने भी पद यात्रा में कदम से कदम मिलाए। क्षेत्रीय मंत्री मदालसा शर्मा, महानगर अध्यक्ष अंजू लोचब, रुचि चैधरी, हीरा भारती, माया सैनी, विजय लक्ष्मी पंडित, सुनीता सैनी, विजय पांडे, सीमा शर्मा, निशा, रीता, सेजल रूपा, प्रिया पांडे आदि मौजूद रहीं। कुछ दूर पैदल चले फिर बाइक से निकल गए भाजपाई भाजपाइयों ने कुछ दूर की पद यात्रा में भी मन से हिस्सा नहीं लिया। कुछ दूर पैदल चलने के बाद तमाम भाजपा पदाधिकारी अपने वाहनों से निकल गए। प्रमुख नेता पैदल चलते रहे पर तमाम एसे रहे जिनको कंपनी बाग तक चलना भारी पड़ गया। किसी ने स्कूटी उठाई तो कोई अपनी बाइक पर सवार होकर निकल गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *