भाजपाईयों ने निकाली महात्मा गांधी संकल्प पद यात्रा

174
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 150 वी गांधी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर महात्मा गांधी संकल्प पदयात्रा नगर विधानसभा में निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ मंडी गेट लाइनपार से मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा पद यात्रा संयोजक कांता कर्दम ने किया। पदयात्रा मंडी गेट से प्रकाश नगर, चिड़िया टोला, ज्ञायानियों वाली बस्ती, के जी के डिग्री कालेज पर राम तलैया पर समापन हुआ।
राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि महात्मा गांधीजी के आदर्श सभी के लिये मान्य हैं। उन्होंने कहा कि गाँधी जी भी स्वच्छता को सर्वोपरि मानते थे और उनके ही आदर्शों को मानते हुए उनके आदर्शों के लिए लोगों कों प्रेरित करने के लिए इस पदयात्रा का आयोजन किया गया है।
पदयात्रा के दौरान सांसद सर्वेश सिंह ने व्यापारियों, लोगों, राहगीरों आदि को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई एवं सभी को पत्रक बाट करे स्वछता का संदेश दिया और कहा कि हमें अपने शहर और आसपास स्वछता का बतावरण बनाना है सभी से शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का अनुरोध किया भारतीय जनता पार्टी गांधी जी के दिखाए मार्गों का अनुसरण कर रही है हमें आपने आसपास स्वछता का वातावरण बनाना चाहिए।
शहर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार आम आदमी के जीवन स्तर को उठाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। प्रत्येक धर्म और जाति के वर्ग का व्यक्ति भाजपा सरकार की योजनाआंे का लाभ ले रहे है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लेकर पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
महानगर अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि हम सभी को जल संरक्षण, प्रदूषण से बचाव और प्लास्टिक के उपयोग पर लगे प्रतिबंध पर सहयोग करने की अपील करते हुए जनता से कहा आप सभी अपने छेत्र में सफाई पर ध्यान दे अपने आसपास कहीं भी गंदगी ना होने दे शहर में स्वछता का वातावरण हो सफाई रख कर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पदयात्रा लोकसभा संयोजक कांता कर्दम, दर्जा मंत्री गोपाल अंजान, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, महानगर महामंत्री गिरीश वर्मा, महानगर महामंत्री राहुल शर्मा, महानगर महामंत्री वीरपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक गोयल, मनोज गुप्ता,क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, धर्मेश सैनी, मुंशी राम कस्यप,अनुपेंद्र सिंह, मनमोहन सैनी, चंद्रशेखर सैनी, हेमराज सैनी, के पी सैनी, शम्मी भटनागर, नवदीप टंडन, अरविंद सिंह, विशाल त्यागी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष धर्मेश सैनी, प्रमोद शर्मा, विजय पाल सैनी, अशोक गावा, चरण सिंह चैधरी,रोहित चैधरी, प्रेम शंकर सैनी,शिवेंद्र प्रताप सिंह,शाशंक शर्मा, रजनीकांत जाटव, सुधांशु कौशिक, दीक्षांत चैधरी, दिनेश सिसोदिया, योगेश कश्यप, रूचि चैधरी हीरा भारती, राम जी राय, धर्मेंद्र मिश्रा, भूदेव सिंह अश्वनी शर्मा, अंजू लोचव, माया सैनी, हीरा भारती, पूजा गुप्ता द्रोपा देवी, सुनीता शर्मा, माया सैनी, शक्ति शर्मा मिथुन शर्मा, गिरीश शर्मा, अजय वर्मा, रमाकांत दिवाकर, महेश सैनी शरीक, फुरकान हुसैन, विक्की अरोरा आदि महानगर, मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY