हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचालन कार्यक्रम दीनदयाल नगर भाग का आज सम्पन्न हुआ। इसके अन्तर्गत संघ के स्वयं सेवकों ने पथ संचालन गणवेष के अन्तर्गत किया। यह पथ संचालन वेद मंदिर आर्य समाज दीन दयाल नगर सांई मंदिर के सामने से प्रारम्भ होकर मधुबनी, नवीन नगर से वेव माॅल की ओर से होकर वेद मंदिर आर्य समाज दीनदयाल नगर पर ही समाप्त हुआ। पथ संचालन से पूर्व मुरादाबाद महानगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ चालक ओम प्रकाश शास्त्री जी जो कार्यक्रम में बौद्धिक प्रमुख के रूप में उपस्थित थे ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का किस प्रकार जन्म हुआ और इसके संस्थापक डा0 हेडगेवार ने इसकी स्थापना की। उस समय उन्होनें 1925 में नागपुर में मात्र पांच व्यक्तियों के सहारे ही इसकी स्थापना की थी जो आज देश ही नहीं अन्य 39 देशों मंे भी अपना विस्तार कर चुका है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष शिशिर कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि जब भी देश पर विपत्ति आयी है या देश आपदाओं से घिरा है तो राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने अपनी कर्तव्य निष्ठा से हर वह कार्य किया है जिसकी उस समय देश को आवश्यकता थी। इसकी समय-समय पर हमारे देश के प्रधानमंत्रियों ने सराहना भी की है। उन्होनें कहा कि आज युवा एवं बच्चों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर भारत माता की सेवा में लगना चाहिये। लेकिन आज हमारे युवाओ व बच्चों पर टेलीविजन एवं मोबाइल का प्रभाव ज्यादा हो रहा है। जिसके कारण वह देश के बारे में सोच ही नहीं पा रहे है।
कार्यक्रम मंे दीनदयाल नगर भाग के प्रमुख निर्मल मेहता भी उपस्थित थे। इसका संचालन अजय कुमार कट्टा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपनी पारम्परिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अन्य कार्यक्रम भी किये।











