श्री भगवती गौ पुनर्वास आश्रम के द्वारा हरिनाम संकीर्तन एवं वृहद भण्डारे का हुआ आयोजन

538
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्री भगवती गौ पुनर्वास आश्रम के द्वारा हरिनाम संकीर्तन एवं वृहद भण्डारे का आयोजन हर हर महादेव मंदिर आशियाना फेस 2 पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वासुदेव पटेल (संयुक्त क्षेत्रीय गौ सेवा प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद) एवं सचिव उत्तर प्रदेश गौशाला संघ लखनऊ उपस्थित हुए। उनके साथ ही गौ संरक्षण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मुकेश वाष्र्णेय, पार्षद आशियाना पुष्पा चैहान ने गौ रक्षा एवं गौ सेवा पर चर्चा की। वासुदेव पटेल ने अपने सम्बोधन मंे कहा कि किस प्रकार गौ को पालने से आर्थिक एवं धार्मिक रूप से हम सुदृढ़ हो सकते हैं। उन्होनें यहां पर कई तरह के गौ मूत्र एवं गोबर के उपयोगों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं इस अवसर पर आयोजित भण्डारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
संचालन सिद्धि वाष्र्णेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक शर्मा, अक्षय गुप्ता, दिनेश चैधरी, मनीष वाष्र्णेय, सरोज तोमर, सचिन विश्नोई, पार्षद पति भूदेव सिंह चैहान, अंजू वाष्र्णेय, शिवांगी वाष्र्णेय आदि का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY