Month: October 2026

नोबेल पुरस्कार 2026: कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को साहित्य का सम्मान, साहसिक और कल्पनाशील लेखन के लिए सम्मानित

कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन (Anne Carson) को 2026 का नोबेल पुरस्कार (साहित्य) दिया गया है। गुरुवार स्वीडिश अकादमी ने इसकी घोषणा की। उन्हें यह सम्मान शास्त्रीय परंपरा के साथ रचनात्मक…

कैंसर की दवाओं पर बड़ा फैसला: गैर-अनुसूचित दवाओं का ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित, क्या मरीजों का खर्च होगा कम?

नई दिल्ली. कैंसर मरीजों को महंगी दवाओं से राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को अधिकतम…

‘आलोचना का अधिकार, बदनाम करने का नहीं’: 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग के समर्थन में लिखा पत्र, क्या चिंता जताई?

नई दिल्ली. देश में सांविधानिक संस्थाओं की साख और उनकी स्वायत्तता को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। इसी बीच 42 पूर्व जजों और सेवानिवृत्त सांविधानिक अधिकारियों ने भारत…

इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन LIVE: खरगे-राहुल के साथ विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे; भाजपा बोली- फैला रहे अराजकता

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में विपक्षी सांसदों के लिए एक बार फिर से लंच पार्टी आयोजित किया है। इंडिया…

जीएसटी काउंसिल: अफसरों की गिरफ्तारी शक्तियों पर अंकुश, ₹5 करोड़ हुई केस दर्ज करने की सीमा; एमएसएमई को राहत

नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कारोबारियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए कई…

फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले में छाया भारतीय साहित्य, अब जर्मन-स्पैनिश में प्रेमचंद की ‘मिट्ठू’ समेत कई कहानियां

दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में शुरू हो चुका है। Frankfurt Book Fair में इस बार भारतीय साहित्य की खुशबू भी बिखर रही है। जर्मनी…

Supreme Court : डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट देकर दवा बेचने का खेल होगा बंद? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को कमेटी बनाने का दिया आदेश

नई दिल्ली। दवाओं की बिक्री बढ़ाने के लिए डॉक्टरों को महंगे तोहफे, विदेश यात्राएं, नकद और अन्य सुविधाएं देने की कथित प्रथा पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।…

470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र की सौगात, CM योगी का सपा पर हमला- ‘पहले नौकरी पर डकैती, हमने 10 लाख युवाओं को दिया रोजगार’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के लिए सरकारी सेवा के दरवाजे खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में खेल…

उत्तर प्रदेश की बिसात: ‘इंडिया’ के भीतर समाजवादी पार्टी का ‘समीकरण’ और गहराता संकट

अशोक भाटिया , वसई २०२४ के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के भीतर ‘इंडिया’ गठबंधन ने एक अप्रत्याशित और ऐतिहासिक सफलता दर्ज की थी। राष्ट्रीय स्तर पर सत्तारूढ़ भाजपा को…

उत्तराखंड: SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। इससे…

You missed

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए 3 प्रत्याशी Reported By: Vishal Singh, Written By: Dhyanendra Chauhan Published : Nov 26, 2026 03:55 pm IST, Updated : Nov 26, 2026 04:26 pm IST राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कुंडा से राजा भइया एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में राजा भइया का नाम सामने आया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- India TV Hindi जनसत्ता दल लोकतांत्रिक Image Source : FB/JANSATTA DAL उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने लगी है। सपा के बाद अब राजा भइया की पार्टी “जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक” ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। Advertisement: 0:35 Close PlayerUnibots.com कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं। विधानसभा प्रत्याशी नाम 246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा 245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज 247 – विश्वनाथगंज कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं राजा भइया जनसत्ता दल की ओर से जारी यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजा भइया खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित कर पार्टी की शुरुआत की थी। राजा भइया ने समर्थकों की मांग और एक ऑनलाइन सर्वे के बाद अलग राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था। इससे पहले वह करीब 25 साल तक निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे थे। 7 बार के विधायक हैं राजा भइया कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अब तक 7 बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी निर्दलीय विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और जीतते भी आ रहे हैं।