कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में विपक्षी सांसदों के लिए एक बार फिर से लंच पार्टी आयोजित किया है। इंडिया गठबंधन के सांसद आज गांधी स्मरक पर धरना देने के लिए निकल गए है। राजघाट पर चल रहे इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के कारण आज 8 अक्तूबर 2026 को रात 10 बजे तक कुछ रास्तों पर बसों, डीटीसी बसों और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
प्रदीप भंडारी बोले- जनता का भरोसा नहीं, इसलिए लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे
भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई अब देश की जनता के खिलाफ हो गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांधी-वाड्रा परिवार के रवैये को जनता देख रही है।
भंडारी ने कहा कि कांग्रेस लगातार ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात करती है। उन्होंने कहा कि हाल में असम और त्रिपुरा में चुनाव हुए, जहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को एहसास हो गया है कि जनता का उन पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
भाजपा नेता ने राहुल गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार पर संवैधानिक संस्थाओं और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित अराजकता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोप देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा हैं।
विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता राजघाट पहुंचे। नेता तीन बसों से राजघाट पहुंचे।
INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन जारी, राजघाट की ओर रवाना हुए विपक्षी नेता
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्षी नेता और सांसद धरना देने के लिए राजघाट की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, राजघाट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। विपक्षी सांसद यहां पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना देने की तैयारी में हैं।
