Category: राष्ट्रीय

जमानत मांगने पहुंचे थे निलंबित डीआईजी: सुप्रीम कोर्ट हो गया सख्त; सीजेआई बोले- 100 फीसदी बर्खास्तगी का मामला एजेंसी समाचार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई चार सप्ताह के लिए टाल दी। भुल्लर की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बेहद सख्त टिप्पणी की और इसे ‘100 फीसदी बर्खास्तगी का मामला’ बताया और संकेत दिया कि महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद जमानत पर विचार किया जा सकता है। भुल्लर को पिछले साल अक्टूबर में भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने मामले को चार सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। पीठ ने संकेत दिया कि कुछ महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद ही जमानत याचिका पर विचार किया जाएगा। सुनवाई के दौरान उखक ने टिप्पणी की, ‘यह 100 फीसदी बर्खास्तगी का मामला है! आप अभी बर्खास्तगी चाहते हैं या बाद में?’ भुल्लर की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता और कुछ महत्वपूर्ण गवाहों से अभी पूछताछ नहीं हुई है, जबकि कुछ अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। भुल्लर ने 10 अगस्त को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इससे पहले 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में भुल्लर की जमानत याचिका पर सीधे सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, शीर्ष अदालत ने उन्हें यह छूट दी थी कि यदि दो महीने के भीतर मामले की सुनवाई शुरू नहीं होती है, तो वह जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं। एजेंसी

जमानत मांगने पहुंचे थे निलंबित डीआईजी: सुप्रीम कोर्ट हो गया सख्त; सीजेआई बोले- 100 फीसदी बर्खास्तगी का मामला एजेंसी समाचार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब…

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस: ‘सपनों को हकीकत में बदलते हैं’, पीएम मोदी की भारत रत्न विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि

एजेंसी समाचार नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस’ के मौके पर महान भारतीय इंजीनियर और राजनेता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही…

लद्दाख की मरती हुई भव्य झील को बचाने की कोशिश की जा रही है

लद्दाख की मरती हुई भव्य झील को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसे फिर से जिंदा करने के लिए बेकार बह रहे पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।लद्दाख की…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं है। मातृभाषा के महत्व पर उन्होंने कहा कि एक बच्चा अपनी मातृभाषा में ही भारत को समझ सकता है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं है। मातृभाषा के महत्व पर उन्होंने कहा…

ब्रिक्स समिट की गाला डिनर पार्टी में शाकाहारी भोजन परोसने को लेकर हुए विवाद के बीच, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने 20 साल पुरानी घटना याद दिलाई

ब्रिक्स समिट की गाला डिनर पार्टी में शाकाहारी भोजन परोसने को लेकर हुए विवाद के बीच, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने 20 साल पुरानी घटना याद दिलाई जब तत्कालीन भारतीय…

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि एक बहुत बंटी हुई दुनिया और युद्ध की विभिषिका के बीच भारत ब्रिक्स सम्मेलन में आम सहमति बनाने में सफल रहा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि एक बहुत बंटी हुई दुनिया और युद्ध की विभिषिका के बीच भारत ब्रिक्स सम्मेलन में आम सहमति बनाने में सफल रहा। ब्रिक्स शिखर…

‘तहलका’ के संस्थापक-संपादक तरुण तेजपाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

‘तहलका’ के संस्थापक-संपादक तरुण तेजपाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। रेप केस में देश की सुप्रीम कोर्ट से कोई फौरी राहत न मिलने के बाद तेजपाल ने…

गणेश चतुर्थी: पीयूष गोयल के आवास पहुंचे पीएम मोदी, गणपति बप्पा की उतारी आरती; लिया विघ्नहर्ता का आशीर्वाद

नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। दोनों…

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण हो: मुख्यमंत्री 30 दिन से अधिक लंबित मामलों पर विशेष ध्यान, पेयजल पाइपलाइन-सीवर लाइनों का 15 दिन में ऑडिट

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का वास्तविक, समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के…

इंडिया गठबंधन: तीन साल बाद भी बिना समन्वय समिति के चल रहा

एजेंसी न्यूज नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के गठन के तीन साल बाद विपक्षी दल एक बार फिर उसी सवाल के सामने खड़े हैं, जिसे सुलझाने के लिए सितंबर 2023 में…