Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सोमवार को नेशनल एकेडमी ऑफ एक्टिंग थिएटर इन आर्ट्स (नाटा) ने एक बैठक मिलन विहार दिल्ली रोड में केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 एवं अनुच्छेद 35 ए को खत्म करने के समर्थन में की।
जिसकी अध्यक्षता ममता वाजपेई ने की तथा संचालन उदित भारद्वाज ने किया बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष ममता वाजपेई ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम फिल्म तथा रंगमंच के लिए अत्यंत शुभ है , तथा अब कश्मीर की धरती से फिल्मों तथा रंगमंच के लिए कई नए चेहरों को अवसर मिलेगा।
इस दौरान बैठक में संस्था के उपाध्यक्ष नितिन यादव, शुभम कश्यप, के.के. गुप्ता, ज्योति त्यागी, विशाल गौतम, संजू गौतम, देव यादव, राज मल्होत्रा, मयंक कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *