Share

देहरादून-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य सभा द्वारा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पारित होने पर खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने इसे देश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटना बताया है।
राज्यों में निवास कर रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों मं अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों एवं नागरिकों की सुरक्षा की कारगर व्यवस्था सुनिश्चत की जाय। उन्होंने इस सम्बन्ध में सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली विरोधाभाषी खबरों का भी संज्ञान लेने को कहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *