Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जब से एसएसपी अमित पाठक ने मुरादाबाद के पुलिस कप्तान का चार्ज लिया है तब से ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार आया है। अतिक्रमण को लेकर सख्त एसएसपी ने शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक कन्ट्रोल किया है। अब उनको जोर हेलमेट के प्रयोग को लेकर है। यही वजह है कि बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे है।
बुधवार दोपहर सिविल लाइंस क्षेत्र में एसएसपी खुद सिविल लाइंस पुलिस के साथ मौजूद रहे और यहां बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालको ंके चालान काटे गये। भाजपा के कटघर मण्डल के अध्यक्ष अरविन्द सिंह भी अपनी बाइक से यहां से गुजरे तो हेलमेट न होने पर उनके वाहन को भी रोक लिया गया। नेता जी सत्ता का रौब दिखाने लगे इस पर एसएसपी के इशारे पर उनकी बाइक की चाभी निकालकर उनका भी चालान काटा गया। इस दौरान भाजपा नेता की पुलिस से काफी तू-तू मैं-मैं हुई। एसएसपी ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से नेता जी की बदजुबानी की वीडियो क्लिप लेकर सिविल लाइंस थाने में पुलिस से अभद्रता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने का भी आदेश दिया। एसएसपी के सख्त रवैये के चलते बुधवार को भी काफी संख्या में चालान काटे गये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *