Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सीवर लाईन डालने के नाम पर सारे शहर की सड़कें जलकल विभाग ने खोदकर डाल दी है। अति व्यस्ततम वाले रोड पर मार्ग अवरूद्ध होने से ट्रैफिक जाम की समस्या गहराई हुई है। हर तरफ धूल के गुबार उड़ रहे है। सीवर लाईन का कार्य शहरवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। बस हर कोई यही दुआ कर रहा है कि जल्द से जल्द इस अजाब से पीछा छूटे।
जेल रोड, सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन रोड, गुरहट्टी चैराहा, दुर्गा मंदिर रोड, बाजीगरान, कांठ रोड के अवंतिका कालोनी में सीवर लाईन डालने के नाम पर सड़कों को महीनों से खोदकर डाल दिया गया है। इक्का दुक्का स्थानों पर काम पूरा हुआ तो मिट्टी से ऐसे ही ढक दिया गया परन्तु सड़क नहीं बनाई गई। रास्ते ऊबड़ खाबड़ हो चुके है और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिधर भी जाओ वहां सीवर लाईन के लिए सड़क खुदी हुई सड़ी है। खुदाई के कारण उड़ने वाली धूल मिट्टी के गुबार से दुकानदार परेशान है। अति व्यस्ततम रोड ईदगाह पर भी सीवर लाईन का कार्य शुरू हुआ और काफी लम्बी सड़क खोदकर डाल दी गयी। एक साईड में ट्रैफिक का आवागमन हो रहा है इससे ईदगाह रोड पर रोजाना सुबह से शाम तक भयंकर ट्रैफिक जाम से लोगो को जूझना पड़ रहा है। सीवर लाईन का काम शहरवासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है और हर कोई इससे परेशान नजर आ रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *