Share

वाराणसी। साम्प्रदायिक एकता की मिसाल रखते हुए रामनवमी के पावन अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने सौहार्द के दीपक से श्रीराम की भव्य आरती की। शनिवार को लमही स्थित सुभाषनगर कालोनी में विशाल भारत संस्घ्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह संस्थान पिछले 13 वर्षों से लगातार रामनवमी उत्सव मनाता आ रहा है जिसमें मुस्लिम महिलाएं बढचढकर हिस्सा लेती हैं और रामजी की आरती, पूजा करती हैं। शनिवार को श्री राम के जन्मोत्सव पर महिलाओं ने ढोल बजाकर सोहर गाया और प्रभु श्री राम के जन्म की एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी द्वारा उर्दू में रचित श्री राम आरती की प्रस्तुति की गई। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने देश के हिंदू मुसलमानों को एक भावनात्मक सूत्र में बांध दिया ।
मुस्लिम महिलाओं का कहना था कि श्रीराम किसी एक के नहीं हैं, जगत के मालिक हैं और हमारे पूर्वज श्री राम के वंशज हैं। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने धर्म बदला लेकिन संस्कृति नहीं बदली।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *