Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय गंज गुरहट्टी पर शनिवार को एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें रविवार को होनी वाली महान दल की आभार रैली में रामलीला मैदान में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी की समीक्षा की और बड़ी तैयारी के साथ भारी संख्या में भीड़ रैली में पहुंचेगी और उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर रैली को संबोधित करेगे। कांग्रेसजनों ने पूरे शहर में बैनर व पोस्टर लगाकर उत्साह व हर्ष का वातावरण उत्पन्न किया। पार्टी के प्रवक्ता शकील सरवर हाशमी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली में आसपास के जिलो के भारी संख्या में कांग्रेसियो के आने की उम्मीद है। जिलाध्यक्ष डा0 एपी सिंह ने सभी से रैली को सफल बनाने की अपील की।
इस दौरान सलीम अख्तर, रईसुल कलाम, अजय दूबे, मुशर्रफ सिद्दीकी, विनोद गुम्बर, श्याम सरन, जुबेर अहमद, आफताब चैधरी, पंकज शर्मा, नवनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *