Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया जिसमें मांग की गई कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किंक प्रश्न खड़ा करके उसे दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय में चार याचिकायें दाखिल की गई। इन याचिकाओं में निर्णय प्रक्रिया, कीमत तथा आॅफसेट पार्टनर को लेकर तीन विषय प्रमुखता से उठाये गये थे। गत 14 दिसम्बर 2018 को सर्वोच्च न्यायालय में सभी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप पाया था। इस निर्णय ने यह संदेश भी दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों को सिर्फ संदेह और भ्रामक समाचारो के आधार पर न्यायालय के मंच का उपयोग नहीं किया जा सकता है। न्यायालय ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि इस समझौते पर किसी भी प्रकार का कोई संदेह करने का कोई ठोस आधार नजर नहीं आता।
प्रदर्शन के दौरान राजीव गुप्ता, विनोद पुरी, रवीन्द्र गौतम, अरविन्द सिंह, मोहित ठाकुर, विनोद वाल्मीकि, मुकेश भारद्वाज, राहुल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *