Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। यातायात पुलिस ओवरलोडिंग पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। एसपी ट्रैफिक की नाक के नीचे ही कांठ रोड पर जमकर ओवरलोडिंग व डग्गामारी हो रही है। मंगलवार को भी मैक्स जीप में स्कूली छात्र व अन्य यात्री पीछे लटके हुए देखे गये। ऐसे में अगर दुर्घटना हो जाये तो क्या होगा। मैक्स जीप चालक विक्रम टैम्पू चालक पैसों के लिए यात्रियो को भूसे की तरह भर रहे है। वहीं सीएनजी आॅटो चालक भी खूब ओवरलोडिंग कर रहे हैं और यातायात पुलिस बेबस बनी हुई है।
कांठ रोड पर एसपी ट्रैफिक सतीश चन्द्र का कार्यालय होने के बावजूद ट्रैफिक नियमो की सबसे ज्यादा धज्जियां इसी रोड पर उड़ती है। सीएनजी आॅटो में तेज आवाज फूहड़ संगीत पर भी आज तक यातायात पुलिस कोई अंकुश नहीं लगा पाई है। आॅटो वाले क्षमता से अधिक सवारियां भरकर दौड़ रहे है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *