Share

हुकूमत एक्सप्रेस
चन्दौसी (सम्भल)। नारी सशक्तिकरण को लेकर ग्राम अकरौली के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में संगीता भार्गव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार तथा शिक्षा एवं उत्पीड़न को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत अधिकारी मुरारी लाल ने महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम को संबोधिंत करते हुए कहा कि हमारा देश पुरूष प्रधान देश है। फिर भी महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है इसके बाबजूद भी महिलाओं पर आये दिन उत्पीड़न की घटना देखने को मिलती हैं। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि महिलाओं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। तभी महिलाओं के ऊपर हो रहे उत्पीड़़न को रोका जा सकता है। कहावत है कि ‘‘जुल्म करने वाले से जुल्म सहने वाला ज्यादा गुनेहगार होता है’’ वहीं ग्राम प्रधान सरोज देवी मौर्या ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं को बताते हुए कहा कि महिलायें किसी भी तरह से कमजोर नहीं है।
उन्हें संकोच ने जकड़ रखा है जिसके कारण वो बोल नहीं पातील हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल राणा, अनमोल, सचिव मुरारी लाल, प्रधान सरोज देवी, शीला, भावना, गरिमा, आदि का सहयोग रहा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *