Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सफाई कर्मचारी जहां पहले 7 हजार रूपये महीना वेतन ले रहे थे तो वहीं अब आउटसोर्सिंग कर्मियों की वेतन बढ़ोत्तरी की मांग स्वीकार होने के बाद उन्हे अगस्त माह से 10 हजार 357 रूपये वेतन मिलेगा यानि 345 रूपये प्रतिदिन। महानगर में करीब 1150 कर्मचारी बढ़े हुए वेतन का लाभ उठायेंगे मगर 345 रूपये प्रतिदिन लेने के बाद भी कुछ सफाई कर्मचारी रोजाना अपनी ड्यूटी नहंी निभा रहे। इसका जीता जागता उदाहरण है वार्ड 41 के सीधी सराय की फसियो गली। गली के लोगों ने बताया कि यहां सफाई कर्मचारी महीने में मुश्किल से 15-20 दिन ही आता है। बाकी दिन गली में गंदगी बरसती रहती है। लोगो को खुद झाड़ू हाथ में लेकर सफाई लगानी पड़ती है। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को इस गली में ड्यूटी करने वाला सफाई कर्मचारी ठेंगा दिखा रहा हैं। इस संबंध में जब पार्षद पिता रईस अहमद से बात की गयी तो उनका कहना था कि सफाई निरीक्षक उनकी नहीं सुनते और अपनी मनमर्जी से सफाई कर्मचारियो से ड्यूटी कराते हैं। आखिर जब सफाई कर्मचारी पूरे महीने की तनख्वाह ले रहा है तो फिर प्रतिदिन सफाई करने क्यूं नहीं आता?
वहीं महापौर एवं नगर आयुक्त जहां शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के जद्दोजहद में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर घर पर बैठकर ड्यूटी करने वाले सफाई कर्मचारी उनके मंसूबों पर पानी फेर रहे है। आखिर ऐसे लापरवाह सफाई कर्मचारियों को अधिकारी बाहर का रास्ता क्यूं नहीं दिखाते जो तनख्वाह तो पूरे महीने की लेते हैं मगर ड्यूटी 15-20 दिन ही करते है। इसकी अगर जांच हो तो ऐसे लापरवाह कर्मचारियों की एक लम्बी जमात निकलकर सामने आयेगी। बता दें कि वार्ड 41 में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। नालियां चैक पड़ी हैं जिनसे जलभराव होकर सड़कों पर पानी जमा होता है। ईद उल अजहा के दिन भी नालियो की सफाई नहीं की गयी थी और लोगों को सड़क पर इकट्ठा पानी से गुजरकर मस्जिदो में नमाज के लिए जाना पड़ा था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *