बैंक से रकम निकालते ही झपट ले भागे बाइक सवार

2046
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अगर आप भी बैंक से रकम निकालकर ला रहे है तो सड़क पर सतर्क होकर चलें। जरा सी लापरवाही रकम से हाथ धोने पर मजबूर कर सकती है। छजलैट के ग्राम भीकनपुर में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। ग्राम भीकनपुर निवासी सुनवती दोपहर के समय बैंक से 59500 रूपये निकालकर एक थैले में रखकर ला रही थी। बैंक से बाहर निकलते ही बाइक सवार दो युवकों ने थैले पर झपटा मारा और रकम लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। सुनवती रोती पीटती रह गई। मौके पर लोग इकट्ठा हो गये और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुनवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। माना जा रहा है कि लुटेरे बैंक से ही पीछे लगे होंगे। जरा सी लापरवाही में महिला ने 59 हजार की रकम गवां दी।

LEAVE A REPLY