Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को मुरादाबाद दौरा है। वह शाम 6ः30 बजे मुरादाबाद पहुंचने वाले हैं। वह यहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही विभागों में खलबली मच गई। विभाग के आला अधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना को लेकर चर्चा करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर विभाग के अधिकारियों की मैराथन बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री योगी के आगमन की तैयारियों को लेकर पुलिस अकादमीे के हॉल में एडीजी सुनील गुप्ता ने तैयारियों का जयजा लिया।
हालांकि अभी तक जिला प्रशासन के पास मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं मिला है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे वायुयान से सर्किट हाउस में उतरेंगे। सोमवार की सुबह सम्भल में समीक्षा बैठक करने जाएंगे। लौटकर पीटीसी में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण को लेकर दो घंटे आरक्षित कर रखे हैं। इसको लेकर सभी विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू की है। जिलाधिकारी व एसएसपी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में लगे हुए है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *