Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कुन्दरकी पुलिस ने ससुरालियों पर 50 हजार लूटने का झूठा इल्जाम लगाने वाले शातिर दिमाग दामाद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि मोनू पुत्र विजेन्द्र निवासी बरनावा थाना बरनौली जिला बागपत की ससुराल क्षेत्र मंे है। कुछ दिनों पहले उसने ससुरालियो के खिलाफ उसके 50 हजार रूपये लूटे जाने की सूचना 100 नं0 पर पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि मोनू ससुरालियों से रंजिश रखता है और इसीलिए उन पर झूठा इल्जाम लगा रहा है। पुलिस ने मोनू से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उसने उल्टा ससुरालियों से 50 हजार रूपये एैठने के चक्कर में यह ड्रामा रचा था। पुलिस को आरोपी के पास से 6500 रूपये व मोबाइल बरामद हुआ। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *