Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। एक तरफ जहां थाने व चैकियों पर जाने वाले पीड़ितों को कुछ पुलिसकर्मी नजर अंदाज कर देते हैं और उनकी बाइक नहंी सुनते तो वहीं दूसरी ओर डायल 100 पुलिस तुरन्त सूचना पर पहुंच कर लोगेां की जान बचा रही है। खाकी का मान सम्मान डायल 100 लगातार बनाये हुए है। लोगों में डायल 100 के कार्यों को लेकर प्रशंसा सुनने को मिल रही है।
सिविल लाइंस क्षेत्र में पीआरवी 278 को सूचना मिली कि तीन बच्चे सात वर्षीय प्रीति, 6 वर्षीय साक्षी एवं 5 वर्षीय राहुल पार्क में गुमशुदा हालत में मिले है। बच्चों ने अपने क्षेत्र का नाम गांव मऊ बताया। पीआरवी कर्मियों द्वारा इलाके में जाकर पूछताछ की गई तो बच्चों के परिजन मिल गये जिन्हे थाने बुलाकर लिखित कार्यवाही के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
बुधवार को पीआरवी 251 मूंढापांडे मंे अपने निर्धारित प्वाइंट पर मौजूद थी। सुबह 5.45 बजे एक राहगीर द्वारा मैंथा प्लान्ट को खोलते हुए दो व्यक्तियों के पानी की टंकी में गिर जाने की सूचना दी गई। सूचना पर पीआरवी कर्मी कांस्टेबिल सलीम खां, कांस्टेबिल अभिषेक व कांस्टेबिल चालक रामकुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए सतीश, रामगोपाल को पीआरवी वाहन से तत्काल उपचार हेतु सीएचसी मूंढापांडे में भर्ती कराया गया।
वहीं पीआरवी 244 द्वारा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में ही दुर्घटना में घायल हुए दो व्यक्तियों व एक दस वर्ष के बच्चे को भी पीआरवी वाहन से तत्काल उपचार हेतु मूंढापांडे सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *