Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर सोमवार को नगर निगम के निर्माण विभाग के जेई अनुज कुमार ने सीधी सराय की फसियो गली का निरीक्षण किया। मौके पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बताया कि गली को तीन टुकड़ों में दो ठेकेदारों ने बनाया है। जिसमें केवल एक टुकड़ा ही ठीक बन पाया है। बाकी दोनो टुकड़े ठेकेदारों ने कामचलाऊ बनाये हैं। अभी भी गली में काम अधूरा है और ठेकेदार पिछले कई दिनो से गायब है। ईद का मौका है और गली में एक स्थान पर मरम्मत कार्य पूरा न होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। गली के रियासत अली सैफी ने जेई अनुज कुमार को बताया कि पूरे निर्माण कार्य में खूब धांधलेबाजी हुई है और कार्य को उल्टा सीधा निपटा दिया गया है। उन्होनंे पार्षद पिता रईस अहमद पर भी आरोप लगाया कि वह क्षेत्रवासियों की समस्या को गम्भीरता से नहीं ले रहे। ठेकेदार मौ0 जान अंसारी व सईदउद्दीन मार्शल ने अपनी मनमर्जी काम किये मगर पार्षद पिता ने उन्हें कुछ नहीं कहा। इतना ही नहीं गली के मुख्य मार्ग की बाहर के हिस्से की पुलिया तक को कामचलाऊ तरीके से बनाया गया है जो अभी से जर्जर होना शुरू हो गयी है। गली के अन्य लोगों ने भी जेई के समक्ष निर्माण कार्य से संतुष्ट न होने की बात कही। जेई ने कहा कि बचा हुआ काम बहुत जल्द पूरा कराया जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *