Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। रमजान मुबारक की शुरूआत को लेकर मुस्लिम समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मस्जिदों व दीगर स्थानों पर होने वाली नमाज तरावीह के लिए कुरान सुनने और सुनाने वालों की व्यवस्थायें लगभग पूरी हो चुकी है। नमाजियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए मस्जिदों में अतिरिक्त सफो की व्यवस्था भी की जा रही है। इफ्तार व सहरी के वक्त उपयोग किये जाने वाले हाॅर्न को भी चेक कर खामियों को दुरूस्त कराया गया।
नायब शहर इमाम मुफ्ती सैय्यद फहद अली बताते हैं कि जुमे की शाम को मगरिब बाद चांद की 25 तारीख लग जायेगी। अगर चांद 29 तारीख को नजर आता है तो बुधवार 16 मई को पहला रमजान मुबारक होगा और अगर 30 का चांद हुआ तो जुमेरात को पहला रोजा होगा। नायब शहर इमाम ने बताया कि अगर 29 का चांद हुआ तो खत्म सहरी 3 बजकर 49 मिनट पर होगी और जुमेरात को पहले रोजे का इफ्तार 7 बजकर 3 मिनट पर होगा। वहीं अगर चांद 30 का होता है तो खत्म सहरी 3.48 पर और इफ्तार 7.04 मिनट पर होगा। उन्होनें कहा कि सभी मुसलमान पाबंदी से रोजा व नमाज का अहतराम करें। रमजान में अल्लाहतआला अपने बंदों के सब्र का इम्तेहान लेता है। यह बड़ी ही नेअमतों वाला महीना है। इस महीने में रोजेदार दिन भर भूखा प्यासा रहकर अपने रब को राजी करता है। रमजान में इबादत का मर्तबा बढ़ा दिया जाता है। हर बालिग पर रोजा नमाज फर्ज है।
वहीं रमजान में सहरी व इफ्तार के लिए दुकानदारों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। खजला, फैनी, डबल रोटी के काम शुरू हो गये है। वहीं इफ्तार के वक्त रोजेदारों के लिए विशेष आइटमों की भी तैयारियां बड़ी दुकानों पर शुरू हो गयी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *