Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जीआरपी ने शुक्रवार को एक ऐसे शख्स को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया जो अपने आपको शासन में प्रमुख सचिव समाज कल्याण बता रहा था लेकिन जब जीआरपी को शक हुआ और सख्ती से पूछताछ की तो वह ढीला पड़ गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रमोद कुमार बताया।
जीआरपी के मुताबिक इस व्यक्ति ने फोन करके खुद को स्टेशन पर वीआईपी ट्रीटमेंट देने की बात कही थी। लेकिन इसकी बातों के दौरान जब जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत को शक हुआ तो फिर इससे विभाग के बारे में पूछताछ की तो वह बैकफुट पर आ गया। फिलहाल जीआरपी ने इस फर्जी प्रमुख सचिव को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।
जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि गिरफ्त में आये शख्स प्रमोद कुमार ने पहले वीआईपी कोटे से रिजर्वेशन और सीट कन्फर्म कराने की बात कही। इसके बाद फोन पर ही प्रोग्राम मुरादाबाद का बताकर यहीं वीआईपी सुविधा की बात कही जिस पर शक होने पर जब विभाग का नाम पूछा तो यह सहम गया। इस पर मुरादाबाद में इलाहाबाद हरिद्वार ट्रेन से पहुंचने पर जीआरपी ने इसे हिरासत में ले लिया और जब कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि उसने सिर्फ सुविधा लेने के लिए यह हरकत की उसका कोई और इरादा नहीं था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *