Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी महानगर की मासिक बैठक कैम्प कार्यालय असालतपुरा बड़ी मस्जिद के निकट सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता हाजी मन्नू कुरैशी ने की तथा संचालन धर्मेन्द्र यादव, नन्हें सिंह प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश और खासकर मुरादाबाद में लूटमार, डकैती जैसे अपराध बढ़ रहे है। वहीं बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। अपराधी बेलगाम हो गये हैं। दिनदहाड़े लूट डकैती हो रही है जिन पर लीपापोती की जा रही है। दिखावे के नाम पर चेकिंग कर मासूम जनता का हर चैराहे पर पुलिस उत्पीड़न कर रही है।
महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी ने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर मंगलवार 8 मई को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार 8 मई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। वहीं बैठक में आगामी उपचुनाव पर भी चर्चा की गयी जिसमें कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा के चुनाव सपा कार्यकर्ता चुनावी क्षेत्र में डेरा डालेंगे और गंगा जमुनी तहजीब में नफरत का बीज बोने वालो की कलई खोलकर उन्हें बेनकाब करेगे। बैठक में एएमयू में हुए लाठी चार्ज की भी निंदा की गयी तथा कहा गया कि छात्रों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
बैठक में डा0 संजीव यादव, धर्मेन्द्र यादव, बाबर खां, हाजी सिद्दीक कुरैशी, कैसर अली कुद्दूसी, लुकमान खां, यासमीन सैफी, राजेश्वरी यादव, जावेद अंसारी, लईक अंसारी, संदीप शर्मा, भूप सिंह, जिगरी मलिक, असलम पंचायती, सरताज आलम, हाजी इशरत, शमीम अहमद खां, इकबाल अंसारी, आरिफ अब्बासी, कासिफ अतहर आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *