Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक के सामने शनिवार को 33 लाख रूपये की लूट दिनदहाड़े हुई थी। पुलिस सक्रियता को धता बताते हुए लुटेरे आराम से वारदात को अंजाम देकर निकल भागे थे। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली है और तो और इतनी बड़ी घटना के बाद भी सिविल लाइंस पुलिस की सुस्ती नहंी टूटी है। क्षेत्र में कई मुख्य प्वाइंटों पर पुलिस पिकेट नदारद रहती है जबकि थाना क्षेत्र में आए दिन मोबाइल, चेन व पर्स छीनने की वारदातें घटित होती रहती है। बाहरी इलाको के संदिग्ध बाइकों व कारांे में सिविल लाइंस की कालोनियों में मंडराते रहते है। यह वही लोग होते हैं जो रैकी करने के बाद या तो घरों में डकैतियां डालते हैं या फिर मोबाइल, पर्स व चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते है। यहां यह भी बता दें कि थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में दो वर्ष पूर्व सरेशाम बदमाशों ने चिकित्सक के घर मंे घुसकर डकैती डाली थी। अभी आठ-दस दिन पहले ही अवंतिका कालोनी में पानी की टंकी के पास बाहर से आये कुछ असामाजिक तत्वों ने खुलेआम फायरिंग कर कालोनी मंे दहशत फैला दी थी। इसके बावजूद भी सिविल लाइंस पुलिस विशेषकर रामगंगा विहार चैकी की पुलिस पिकेट क्षेत्र में कहीं नजर नहीं आती और यही वजह है कि यह इलाका संदिग्धों की नजर में चढ़ा हुआ है और वह यहां आए दिन मोबाइल, चैन, पर्स स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते रहते है। बाइक पर सवार तीन-तीन युवक व बाहरी शहरो के नम्बरों की कारों में चार-पांच लोग सवार होकर अकारण कांठ रोड की कालोनियों में जिन मंे विशेषकर रामगंगा विहार, दीनदयाल नगर, वेव रोड, अवंतिका कालोनी आदि प्रमुख है, घूमते रहते है और रैकी करने के बाद यही लोग वारदातों को अंजाम देते हों इसमें कोई शक नहीं। अभी सप्ताह भर पहले ही दीनदयाल नगर की एक कोठी मंे स्वामी ने अपनी फैक्ट्री मंे कार्यरत महिला कम्प्यूटर आॅपरेटर के साथ रेप किया था। इसके अलावा भी यहां आए दिन गुंडागर्दी की वारदातें देखने को मिलती रहती है। दो वर्ष पूर्व होली पर अवंतिका कालोनी में छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने अश्लीलता की थी तब छात्रा की सक्रियता के चलते पुलिस ने मनचलों को पकड़ लिया था तब यह शोहदे कटघर थाना क्षेत्र के निकले थे।
कुल मिलाकर सिविल लाइंस का इलाका बाहरी इलाके के लोगों के लिए वारदात करने का गढ़ बनता जा रहा है। छेड़छाड़ से लेकर स्नैचिंग व लूट डकैती जैसी वारदातों को यह लोग अंजाम देते है। वहीं थाना क्षेत्र के पीएसी तिराहा पर रात्रि के समय कोई पुलिस पिकेट नजर नहीं आती जबकि यहां पुलिस सहायता केन्द्र मौजूद है। पीएसी तिराहा पर शराबियों का झुंड आमलेट के ठेले पर लगा रहता है। इसके अलावा दीनदयाल नगर में भी किसी प्वाइंट पर कोई पुलिस पिकेट नहीं है। अवंतिका कालोनी में कहीं कोई पुलिस पिकेट नजर नहीं आती। यही वजह है कि यहां संदिग्ध कार व बाइक सवारों का आवागमन लगा रहता है। चैकी प्रभारी रामगंगा विहार इस ओर ध्यान दें और क्षेत्र में बाइकों व कारों की चेकिंग करें तो कई संदिग्ध पकड़ में आयेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *