Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कांठ रोड पर कुछ आॅटो चालक शराब पीकर आॅटो चला रहे है। अक्सर रात्रि में पियक्कड़ आॅटो चालक इस रोड पर देखने को मिल जायेंगे। जल्द ही यातायात पुलिस द्वारा इन पियक्कड़ आॅटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की गयी तो कभी भी यह किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं क्योंकि आॅटो में महिलायें व युवतियां भी यात्रा करती है। कई वर्ष पहले भी कांठ रोड पर चलते आॅटो में एक छात्रा से रेप का प्रयास किया गया था और छात्रा ने किसी तरह आॅटो से कूदकर अपनी इज्जत बचाई थी।
बता दें कि कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग महानगर की सड़कों पर आॅटो दौड़ा रहे है परन्तु जिला प्रशासन आॅटो चालकों की आईडी वैरीफिकेशन को लेकर गम्भीर नहीं है। कभी भी कोई आॅटो चालक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जायेगा और पुलिस लकीर पीटती रहेगी क्योंकि बिना पुलिस वैरीफिकेशन के ही तमाम आॅटो चालक आॅटो के स्टेयरिंग थामे हुए है।
लोगों का कहना है कि आॅटो चालकों को परिचय पत्र जारी कर इनकी एक ड्रेस निर्धारित होनी चाहिय और हर आॅटो चालक का पूरा ब्यौरा पुलिस प्रशासन के पास मौजूद रहे ताकि कोई भी आपराधिक प्रवृत्ति का आॅटो चालक आॅटो ना दौड़ा पाये और कोई भी किसी घटना को अंजाम देने से पहले डरे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *