Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। प्रदर्शनकारी ठेकेदारों ने बताया कि कार्यालय अधिशासी अभियन्ता नगर निगम द्वारा 24 अप्रैल 2018 को पत्रांक 35 के तहत नगर निगम के ठेकेदार राजकमल गुप्ता को वार्ड नं0 20 रामगंगा विहार में 24 मीटर रोड अजय गुप्ता के मकान से एमआईटी गेस्ट हाउस तक आरसीसी द्वारा नाला निर्माण कार्य शुरू न किये जाने की बाबत नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा गया कि उक्त कार्यों को शुरू कराने का कार्यादेश ठेकेदार को 7 मार्च 2018 को दिया गया था। परन्तु 24 अप्रैल तक कार्य शुरू नहीं किया गया। अब मजे की बात यह है कि 24 अप्रैल को ही नगर निगम के पीडब्लूडी द्वारा पत्रांक 12 के अन्तर्गत इन्हीं ठेकेदार राजकमल गुप्ता को वार्ड नं0 5 ग्राम मऊ पार्क से जाकिर भाई के मकान की तरफ 35 लाख 97 हजार के नाला निर्माण के कार्य का वर्क आॅर्डर दिया गया।
प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों का आरोप है कि जब एक ही ठेकेदार को कार्य में लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया था तो फिर पीडब्लूडी द्वारा क्यों कर 35 लाख के नाला निर्माण के कार्य का ठेका दे दिया गया। इससे साफ जाहिर है कि इसमें घपला घोटाला है जिसकी जांच किया जाना आवश्यक है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *