Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। नगर निगम मुरादाबाद निर्माण विभाग ठेकेदार एसोसिएशन के नेतृत्व में नगर निगम के पंजीकृत ठेकेदारों ने अधिशासी अभियन्ता की कारगुजारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
पीलीकोठी स्थित जल कल परिसर में गुरूवार को धरना प्रदर्शन करते हुए ठेकेदारों ने कहा कि अधिशासी अभियन्ता नगर निगम द्वारा उन 25 निरस्त निविदाआंे के कार्यदेश दिनांक 24 अप्रैल व 25 अप्रैल 2018 को निर्गत कर दिये जिनको नगर आयुक्त द्वारा 27 मार्च को निरस्त कर पुनः निविदा मांगे जाने के आदेश जारी किये थे। नगर आयुक्त के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए अधिशासी अभियन्ता ने 4-5 ठेकेदारों से सांठ गांठ करके उनसे मोटी रकम वसूलकर निरस्त 25 निविदाआंें को नगर आयुक्त व महापौर को गुमराह करते हुए उक्त कार्यों को स्वीकृत करा लिया जिसमें नगर आयुक्त व महापौर की छवि को धूमिल करने का प्रयास अधिशासी अभियन्ता द्वारा किया गया।
प्रदर्शन करते हुए ठेकेदारों ने बताया कि देखने वाली बात यह है कि इन्हीं ठेकेदारों को नये कार्यों के कार्यादेश 24 व 25 अप्रैल 2018 को जारी किये गये तथा दूसरी ओर इन्हीं ठेकेदारों से पुराने कार्यों को शुरू न करने पर 24 व 25 अप्रैल को नोटिस भी जारी किये गये।
जबकि उक्त 25 निविदाओं को स्वीकृत करने के लिए कार्यों में विलम्ब न हों को आधार बनाया गया है। इस सम्बन्ध में प्रभार नगर आयुक्त से मिलकर ठेकेदारों ने आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि शुक्रवार को मण्डलायुक्त से मिलकर इस पूरे प्रकरण की शिकायत पर जांच कराकर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जायेगी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर इसका कोई समाधान न निकला तो सोमवार से मण्डलायुक्त कार्यालय पर सभी ठेकेदार भूख हड़ताल करेंगे।
प्रदर्शनकारी ठेकेदारों में अतहर इश्तियाक, शानू, सुदेश, मौ0 खतीब, तन्वीर सिंह, सतीश सिंह, शुएब, नासिर खान, रियासत हुसैन, मुशाहिद चैधरी, मौ0 नदीम, शादाब हुसैन, जाकिर हुसैन कान्ट्रैक्टर, अकील सैफी, पुनीत गोयल आदि शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *