Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र चैन व मोबाइल स्नैचिंग करने वालों का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन यहां मोबाइल व चैन छिनैती की वारदातें घटित होती रहती है और पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर औपचारिकता पूरी कर लेती है जबकि देखने में आया है कि बाहरी इलाकों के संदिग्ध युवा यहां बिना वजह घूमते रहते हैं और मौका देखकर मोबाइल व चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर नौ दो ग्यारह हो जाते है। जनपद के किसी थाना क्षेत्र में अगर सर्वाधिक स्नैचिंग की वारदातें हो रहीं है तो है सिविल लाइंस। ऐसा लगता है कि स्नैचरों के आगे सिविल लाइंस पुलिस पूरी तरह घुटने टेक चुकी है। तेज तर्रार एसएसपी जे0 रवीन्द्र गौड़ के होते हुए भी सिविल लाइंस में चैन स्नैचिंग पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *